शामली पुलिस – हर अपराधी का हिसाब होगा,युवक का हत्यारा, 25,000/- रुपये का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
शामली । ज्ञात हो कि दिनांक 01.05.2026 को थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत खन्द्रावली बाग के पास शामली से खन्द्रावली जा रहे युवक की दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर तत्काल पीआरवी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल आशु पुत्र वीरेन्द्र निवासी ग्राम खन्द्रावली थाना कांधला जनपद शामली को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मृत्यु सिर में गोली लगने से होना पाया गया था । मृतक के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कांधला पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
जिसमें स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कांधला पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.05.2026 को अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी मौहल्ला गड़रियान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 हीरो होण्डा मोटर साईकिल रजि0नं0 UP12BA2551 बरामद करते हुए जेल भेजा गया था । गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी फरार चल रह था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा 25,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत कांधला-भभीसा मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल सवार को थाना कांधला पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी ।
थाना कांधला पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खन्द्रावली में युवक की हत्या की घटना में वांछित 25,000/- रुपये का ईनामी अभियुक्त मोहित उर्फ शंकर पुत्र संजय निवासी मौहल्ला गडरियान थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को घायल/गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी कांधला भेजा गया है । अभियुक्त के कब्जे से मोटर साईकिल स्पलैण्डर, 01 तमंचा 32 बोर मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कांधला पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण
1.एक मोटर साईकिल स्पलैण्डर न0 UP-19-K-3235 ।
2.एक अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त शंकर उर्फ मोहित उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कांधला जनपद शामली ।
More Stories
साढ़े 8 करोड़ की लागत से किया गया हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार
सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त
ढोल- नगाड़ों के साथ 02 आदतन अपराधियों को दून पुलिस ने किया तड़ीपार