देहरादून में अवैध कब्जों पर शिकंजा, सीमाद्वार से राजपुर रोड तक चला अभियान
नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 40 सीमाद्वार स्थित वेंडिंग जोन का क्षेत्रीय पार्षद महोदय की उपस्थिति में स्थलीय सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान नगर निगम में पंजीकृत 43 वेंडर्स के सापेक्ष मौके पर कुल 49 वेंडर्स संचालित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पाए गए 06 वेंडर्स को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि वे दिनांक 15/05/2026 तक उक्त स्थल को स्वेच्छा से खाली करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा लक्ष्मी रोड, पंत रोड, परेड ग्राउंड एवं राजपुर रोड क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए 02 ट्रक सामान तथा 15 विज्ञापन बोर्ड/होर्डिंग्स को जब्त किया गया।
साथ ही नगर निगम द्वारा खसरा संख्या 461, डांडा लखन एवं खसरा संख्या 65, आमवाला तल्ला में तार बाड़ किए जाने हेतु भूमि का चिन्हांकन भी किया गया।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत वेंडिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शहर को व्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
More Stories
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर मंगलौर पुलिस का महाप्रहार
रुद्रप्रयाग में प्रशासन की तत्परता से टला बाल विवाह का मामला