May 15, 2026

Pradhan Express

News Portal

गुमशुदा युवती की हत्या के प्रकरण में पुलिस के अथक प्रयासों से मृतक युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त

गुमशुदा युवती की हत्या के प्रकरण में पुलिस के अथक प्रयासों से मृतक युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त

विकासनगर। दिनांक -07/09/2025 को वादी गोपाल निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर ने थाना विकासनगर में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें कोतवाली विकासनगर द्वारा युवती की तलाश की जा रही थी। किन्तु दौराने जांच गुमशुदा के पिता द्वारा दिनांक 12/09/2025 को पुनः थाने पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी पुत्री उम्र 22 वर्ष को शहबाज निवासी ग्राम ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून काफी समय से परेशान कर रहा था तथा उनके द्वारा शहबाज़ पर अपनी पुत्री को जान से मारने की नियत से बहला फुसलाकर ले जाकर गायब किये जाने का शक जताया गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना विकासनगर में विपक्षी सहबाज के विरुद्ध मु0अ0सं0 261/2025 धारा -140(1) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विवेक भंडारी के सुपुर्द की गई।

विवेचना के दौरान गुमशुदा की सी0डी0आर0, सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन /विश्लेशषण किया गया तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक -12/9/2025 को संदिग्ध शहबाज निवासी ढकरानी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त शहबाज द्वारा बताया गया कि वह अपहर्ता को जानता था तथा उसके द्वारा उस पर शारिरीक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया था किन्तु जब उसके द्वारा मना किया तो उसने ढकरानी निवासी अपने दोस्त फैजान व एक अन्य विधि विवादित किशोर के साथ मिलकर दिनांक 07/09/2025 को अपहर्ता को मारने की नियत से बहला फुसलाकर उसके घर जीवनगढ से ले जाकर कुल्हाल क्षेत्र में गला घोंटकर हत्या करना तथा शव को शक्ति नहर में फेकना बताया गया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 103/238/61(1)BNS की बढोतरी की गई, तथा अभियोग की विवेचना व०उ०नि० शिशुपाल राणा के सुपुर्द की गई।

अभियुक्त शाहबाज को पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दिनांक -24/9/2025 को पुलिस द्वारा अभियुक्त शाहबाज का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया, जिसमें अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से अपहर्ता की चुन्नी बरामद की गई तथा दिनांक -27/09/2025 को घटना में सम्मिलित अभियुक्त फैजान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के अन्य साथी विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बरामद की गई।

मृतका की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार कई दिनों तक शक्ति नहर व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया तथा आसपास के थानों व जनपदों को मृतका के हुलिये से अवगत कराते हुए शव की तलाश हेतु बताया गया। युवती का शव ना मिलने की दशा गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में संदेह के लाभ मिलने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार शव की बरामदगी हेतु लगातार सर्च अभियान जारी रखा।

दौराने विवेचना दिनांक 16/10/25 को थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हथनीकुंड बैराज सहारनपुर में एक अज्ञात शव, जिसका सिर नहीं है, बरामद हुआ है, जो संभवत: किसी लड़की का हो सकता है। उक्त सूचना पर विकास नगर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा युवति के परिजनों के साथ मौके पर जाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, पर शव काफी पुराना व कंकाल के रूप में होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात शव व गुमशुदा युवती के माता-पिता का डीएनए सैंपल लेकर मिलान हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया, तथा विवेचना के दौरान प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी रखते हुए आरोप पत्र मा० न्यायालय प्रेषित किया। दिनांक 12/05/2026 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा उक्त कंकाल का डीएनए मृतिका के माता-पिता के डीएनए से मिलान होने संबंधी रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिसके आधार पर अब मा० न्यायालय के समक्ष और अधिक ठोस पैरवी कर अभियुक्तो को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी।

news