सरकारी आदेशो की अवहेलना पर DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया था, साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 19/05/2026 को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी।
आपको बता दे इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा दिनांक 19/05/2026 की सांय अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिस पर थाना राजपुर पर उक्त DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा धारा 223 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री