June 8, 2026

Pradhan Express

News Portal

बच्चा खोने से परेशान मां के लिए खाकी के जवान लाये खुशी के पल

बच्चा खोने से परेशान मां के लिए खाकी के जवान लाये खुशी के पल

हरिद्वार। सूचना प्राप्त हुई कि की विष्णु घाट के पास से एक 3 वर्षीय बालक घर वालों से बिछड़ गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे के भीड़ में गायब हो जाने के बाद उन्होंने तलाश के लिए काफी मसक्कत की लेकिन बच्चे का कहीं पता न चला। बच्चे के परिजनों को शक़ था कि बच्चे का अपहरण किया गया है।

बच्चे के परेशान परिजनों को सांत्वना देकर सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे की तलाश करते हुए उक्त बच्चे को सीसीआर चौक के पास से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्चे को सकुशल वापस पा बेहद खुश दिखे परिजनों ने इस पल को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि वो हरिद्वार पुलिस के आजीवन ऋणी रहेंगे।

news