September 27, 2026

Pradhan Express

News Portal

NEET परीक्षा से पहले KV फर्स्ट सलवाला सेंटर का निरीक्षण, प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से की गई मुलाकात

NEET परीक्षा से पहले KV फर्स्ट सलवाला सेंटर का निरीक्षण, प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से की गई मुलाकात

देहरादून। कल 4 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय विद्यालय फर्स्ट सलवाला में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल महोदय एवं केंद्र अधीक्षक से विस्तार से मुलाकात कर परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायज़ा लिया गया।

केंद्र में बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बिजली-बैकअप, प्रवेश द्वार पर चेकिंग और छात्रों के लिए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। प्रिंसिपल ने आश्वस्त किया कि NTA के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी।

सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि परीक्षा हॉल, ड्यूटी स्टाफ और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।

NEET में जिले से हजारों छात्र शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर रिपोर्टिंग करने और जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

news