June 22, 2026

Pradhan Express

News Portal

हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला

हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला

रुड़की। फायर स्टेशन रुड़की को 22/06/2026 को सूचना मिली कि कोतवाली गंग नहर के पास राजमहल होटल के सामने खड़े एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि हाईटेंशन बिजली लाइन ट्रक पर गिरने के कारण ट्रक में भीषण आग लगी हुई है और बिजली की लाइन अभी भी चालू है। फायर कर्मियों ने तुरंत एक होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराते हुए बिजली कटवाने के लिए चेतक मोबाइल को बिजलीघर भेजा गया।

बिजलीघर से सप्लाई कटने के बाद फायर यूनिट ने पंपिंग कर कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फायर यूनिट रुड़की में शामिल कर्मी:

1. DVR विपिन सिंह
2. LFM विपिन सैनी
3. FM हरीशचंद्र
4. FM सुनील सिंह
5. FM अभिषेक कुमार

फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे वाहन खड़े न करें और आग लगने की स्थिति में तुरंत 112/101 पर सूचना दें।

news