पुलिस कल्याण की दिशा में एक और पहल, नवनिर्मित पुलिस कैंटीन का हुआ उद्घाटन
शामली। पुलिस लाइन शामली परिसर में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत शुभारम्भ कर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा कैंटीन के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कैंटीन की स्थापना की गई है, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस अपने कार्मिकों के कल्याण एवं सुविधाओं के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी पुलिस कर्मियों के हित में ऐसे कल्याणकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे। पुलिस कैंटीन के संचालन से पुलिसकर्मियों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में सुविधा होगी तथा उनका समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस कैंटीन की स्थापना को पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
More Stories
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या,बदमाशों ने उन पर करीब 20 राउंड फायरिंग की