September 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

थानाध्यक्ष मोहित चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई—दुष्कर्म के वांछित सलमान और वलीम गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद

थानाध्यक्ष मोहित चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई—दुष्कर्म के वांछित सलमान और वलीम गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद

छपार। मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश में सीओ सदर सुनील कुमार के आदेश अनुसार छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे सलमान और वलीम को पीतल चखाकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में छपार पुलिस ने वारदात के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों वांछित आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार घिरने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए।

news