October 8, 2026

Pradhan Express

News Portal

थाना आदर्श मण्डी पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना आदर्श मण्डी पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

शामली। ज्ञात हो कि दिनाँक 06.10.2026 की रात्रि करीब 22:10 बजे वादी सुहैब निवासी ग्राम सुण्टा रसूलपुर थाना थानाभवन, थाना आदर्श मण्डी क्षेत्रान्तर्गत स्थित अस्पताल में अपनी भाभी को देखने आया था । जहां पर वादी व उसके परिजनो तथा अभियुक्त के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा फायरिंग की गई थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना आदर्श मण्डी पर सुंसगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 07.10.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व गाडी सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना आदर्श मण्डी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वादी अपने अन्य परिजनों के साथ अपनी भाभी मुस्कान को देखने के लिए अस्पताल आया था तथा अस्पताल के बाहर बैठकर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा वादी एवं उसके परिजनों को वहां से जाने तथा भीड़ न लगाने के लिए कहा गया। वादी एवं उसके परिजनों के वहां से न जाने पर अभियुक्त द्वारा गुस्से में आकर हवाई फायरिंग की गई।

news