देहरादून। उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म हो गया है। गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए बांट भी दिया गया। लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। राज्य में 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है। असल दिक्क्त 18 प्लस वालों के अभियान में आ रही थी। शुक्रवार से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए पहुंची 1.19 लाख वैक्सीन
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित