लक्सर। लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में 80 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मृतका के परिजनों बताया कि शनिवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं उठी तो उसे आवाज लगाई। आवाज लगाने पर भी वह नहीं बोली तो हम मकान की छत से होकर अंदर गए। अंदर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी. उसकी आंख में चोट लगी थी, जिससे खून बह रहा था। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इससे साफ होता है कि महिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत का मामला संदेहास्पद है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा की महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
रहस्यमय: कैसी मरी वृद्धा
More Stories
चरमराई विद्युत व्यवस्था” के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप
कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति : ऋतु खण्डूडी भूषण
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ