अवैध स्मैक के साथ थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक तस्कर गिरफ्तार
(देहरादून ब्यूरो)
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम जनपद देहरादून के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी एस0ओ0जी0/मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-08-2021 को पटेल नगर बाजार चौकी क्षेत्र से एक अभियुक्त मुकर्रम जो की देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है को 102 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 8/21/60 में थाना पटेल नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज दिनांक 06-08-2021 को बाद आवश्यक कार्यवाही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त – मुकर्रम पुत्र स्व0 शहीद निवासी बचिट्टी थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
विवरण पूछताछ :- पूछताछ करने पर अभियुक्त मुकर्रम द्वारा बताया गया की मैं काफी समय से यह काम कर रहा हूं और भगवानपुर/बरेली आदि स्थानों से खरीदकर स्मैक यहाँ लाता हूँ कल भी भगवानपुर से फैज़ान नाम के एक व्यक्ति से यह खरीदकर लाया हूँ यहां पर बहुत सारे स्कूल और कॉलेज हैं जहां बाहर के राज्यों के लड़के लड़कियां में स्मैक के नशे का काफी चलन है,अभियुक्त मुकर्रम द्वारा जिन जिन व्यक्तियों को देहरादून में स्मैक सप्लाई की जाती है उनके संबंध में भी जानकारी एकत्रित कर साक्ष्य संकलन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी :- 102 ग्राम अवैध स्मैक की कीमत लगभग 10,00,000 है।
More Stories
1 शातिर वाहन चोर चढा दून पुलिस के हत्थे
मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल
Street Crime की घटना का 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा