डोईवाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया।
इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/08/2021 को सतनाम ढाबे के पास दो अभियुक्तों 1- अरविंद कश्यप व 2- अश्वनी कश्यप को 05 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अरविंद कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी ब्रह्मपुरी थाना दौराला, मेरठ, उत्तर प्रदेश।
2- अश्वनी कश्यप पुत्र जितेंद्र कश्यप निवासी बंगला कॉलोनी दौराला, मेरठ, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
1- अश्वनी के कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद
2- अरविंद के कब्जे से 3 किलो गांजा बरामद
More Stories
बोलने में असमर्थ बुजुर्ग का पुलिस बनी सहारा,सोशल मीडिया की मदद से वापस परिजनों से मिलाया
खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा