उत्तराखंड प्रदेश से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के जेएनएनयूआरएम डिपो
की एक बस का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
है। वजह है कि बस पर उत्तराखंड को ‘उत्ताखंड’ लिखा गया है।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें बस की
साइड पर उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्ताखंड परिवहन
निगम लिखा है।
दरअसल लोग इस चूक को लेकर रोडवेज प्रबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर लिख हैं, बस घूमती रहती है। ऐसे में पर्यटकों और दूसरे लोगों के सामने इससे अच्छी छवि नहीं बन रही है।
आप इस पर लिखा हुआ स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि रोडवेज बस पर उत्तराखंड की जगह उत्ताखंड लिखा हुआ है। इस संबंध में पूछने पर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने
कहा कि यदि भूलवश किसी से ऐसा हुआ है तो तत्काल प्रभाव
से नाम सही करवाया जाएगा।
More Stories
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती
सदन में विपक्ष ने 4 साल हंगामा किया, सुधरे नहीं तो 27 में जीरो आना तय: भट्ट