February 10, 2026

Pradhan Express

News Portal

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे :अंजुम गौर

रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी-मंडलाध्यक्ष अंजुम गौर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सन्धू तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम की संस्तुति पर कार्यकारिणी की घोषणा की।मंडलाध्यक्ष अंजुम गौर ने कहा कि नई कार्यकारिणी में शामिल पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक जाएंगे,ताकि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बने।उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य की भाजपानीत सरकार विकास एवं तरक्की की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।अल्पसंख्यक हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और आज भाजपा की सरकार में अल्पसंख्यक समाज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मंडल कार्यकारिणी में स.राजेंद्र सिंह बेदी,शुभम जैन-उपाध्यक्ष,श्रीमती सुगंध जैन-महामंत्री,शमशाद अली,शाहीन,शबाना परवीन, मोहम्मद वसीम-मंत्री,इमरान देशभक्त-मीडिया प्रभारी तथा नमन जैन,शहनाज,फरजाना, मोहम्मद जावेद,नौशाद अली,मोहम्मद शादाब,मोहम्मद मोबीन,अफसाना मलिक,तराना जहाँ व रूबी बेगम को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

news