विकासनगर। थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई की शक्तिनहर विकासनगर में कोई व्यक्ति गिर गया है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मौके पर गए तथा उक्त व्यक्ति को शक्ति नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा इस व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।
मृतक की जेब से एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ जिसमें मृतक का नाम सुदामा प्रसाद पोखरियाल पुत्र ईश्वर दत्त पोखरियाल निवासी तुनवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 62 वर्ष ज्ञात हुआ। मृतक के शव का पंचायत नामें की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की मृत्यु के संबंध में जांच की जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री