देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर ADTF टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।
इसी क्रम में गठित पुलिस ADTF टीम द्वारा चौकी बाईपास क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान शीतला विहार रेलवे क्रॉसिंग नियर माता मंदिर फाटक पर दो अभियुक्त 1. विकास राम पुत्र फकीर राम से 8 किलो 270ग्राम गांजा 2. विकास कुमार साहनी पुत्र टहलू कुमार साहनी से 6किलो 152 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में दोनों अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह सस्ते दामों में मुजफ्फरपुर बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं तथा देहरादून में स्कूल कॉलेज के लड़कों व मजदूरों इत्यादि को ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा खासा लाभ हो जाता है l
गिरफ्तार अभियुक्त
1 विकास राम पुत्र फकीर राम निवासी भरतपुर थाना गायघाट मुजफ्फरपुर दरभंगा बिहार उम्र 26 वर्ष
2 विकास कुमार सानू पुत्र टहलू कुमार साहनी निवासी भरतपुर थाना गायघाट दरभंगा बिहार उम्र 19 वर्ष
More Stories
बुजुर्ग को बेटे-बहू से जान का खतरा, डीएम ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए तहसील से मामला जिला कार्यालय मंगवाया
कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां, अक्टूबर माह तक पूरी हो : मुख्यमंत्री
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त