रुड़की।मेयर गौरव गोयल में डेंगू से बचाव के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया,साथ ही डेंगू के विषय में लोगों को जागरूक भी किया। कृष्णा नगर की आठ और नौ नंबर गली में मेयर गौरव गोयल ने टाइफून,पेटी स्प्रे व टैंकर से डेंगू की कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया।इस दौरान डेंगू का लारवा भी क्षेत्र में मिला,जिसे नष्ट किया गया।
नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर को डेंगू से बचाने एवं स्वच्छ बनाने के लिए जन जागरूकता के साथ ही उनका अभियान भी जारी है,ताकि निगम क्षेत्र के लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाया जा सके।डेंगू को घातक बीमारी बताते हुए उन्होंने कहा कि सावधानी ही इसका बचाव है।अपने आसपास या घरों में खाली पड़े उपकरणों में पानी जमा न होने दें तथा सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप,आशा धस्माना,नीता रानी,बृजेश कुमार,गीता कार्की, सूर्यकांत,राकेश उपाध्याय,आरके शर्मा, देवकीनंदन जोशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?