February 10, 2026

Pradhan Express

News Portal

केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन

 

देहरादून। आज केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्लॉगिंग रेस का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या मिक्की खुल्बे द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।गांधी जयंती के अवसर सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया जिसमें महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने गाया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सामाजिक अध्ययन श्री अमित कपरवान ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े हुए विविध रोचक पहलुओं एवं उनके अहिंसा के मार्ग के महत्व के ऊपर विचार प्रकट किया। इस अवसर पर अंग्रेजी अध्यापक श्री ए के यादव ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन कर्म से जुड़े उनके ईमानदार एवं कर्तव्य परायण व्यक्तित्व से परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती मिक्की खुल्बे ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला एवं गांधी जी के द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार पीजीटी हिंदी ने किया। सबसे आखिर में विद्यालय की प्राचार्य,समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे प्लोगिंग दौड़ कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

news