कस्बा नागल मे राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के सहारनपुर मंडल संयोजक महेन्द्र पाल त्यागी के मार्ग दर्शन में राष्टीय हिन्दू शक्ति सगंठन के हिन्दू वीरो ने , मुख्य बस स्टैन्ड पर बांग्ला देश का पुतला दहन किया,
आपको बताते चले कि बांग्ला देश में स्लामिक आतंक वाद के तहद हिन्दुओ पर हो रहे हमलो का विरोध करते हुये राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति सगंठन के हिन्दू वीरो ने अपना भारी रोष प्रकट किया, तथा नागल के मुख्य बाजार से विरोध प्रदर्शन करते हुये नागल बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे और बांग्ला देश के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुये बांग्ला देश का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर सहारनपुर मडंल संयोजक महेन्द्र पाल त्यागी ने बांग्ला देश के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुये कहा कि भारत हमेशा बांग्ला देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहा है और भारतवर्ष ने बाग्लादेश की सहायता करने में कोई कसर बाकी नही रख्खी अर्थात भारत ने बांगला देश की सहायता से कभी मुख नही मोडा लेकिन बांग्ला देश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार का हम पुरजोर विरोध करते है तथा बांग्ला देश की भ्रत्सना करते है।
इसके पश्चात संगठन ने सात सूत्री ज्ञापन माननीय प्रधान मंत्री को सम्बोधित करते हुये कानूनगो को सौपा ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सहल, जिला महामंत्री रजनी राणा, ब्लाक अध्यक्ष नवनीत त्यागी,
मंडल सह संयोजक संजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष चौ॰ राजेश्वर, जिला उपाध्यक्ष मांगे राम, जिला महामंत्री मा ० लिटिल शर्मा , सचिव पवन भट्टनागर, जिला मंत्री अंकुर धीमान, ब्लाक उपाध्यक्षा रूप भारती नरेश कुमार, सचिव ललित कुमार, आदि हिन्दू वीर मोजूद रहे।
More Stories
बुजुर्ग को बेटे-बहू से जान का खतरा, डीएम ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए तहसील से मामला जिला कार्यालय मंगवाया
कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां, अक्टूबर माह तक पूरी हो : मुख्यमंत्री
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त