सहारनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर में एक लड़की के साथ काम के बहाने ले जाकर तांत्रिक क्रिया व रेप किया गया था जिसमें परिजनों के कई दिनों के चक्कर काटने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे डॉक्टर एस चनप्पा के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही ना होने पर परिजनों में रोष था।
इसी संबंध में आज एक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस विधायक नरेश सैनी एआईसीसी मेंबर जावेद साबरी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ नवागत एसएसपी आकाश तोमर व एसपी सिटी राजेश कुमार से पुलिस लाइन में मिला एसपी सिटी राजेश कुमार ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया इस मौके पर उपस्थित रहे परवेज मलिक शहजाद अली डीएम मलिक नौशाद मलिक आदि
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री