लक्सर-ज्वालापुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को देसी शराब के 72 पव्वो के साथ पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
‘उपमहानिरीक्षक, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा गत रात्रि को उप निरीक्षक नितेश शर्मा और कांस्टेबल महावीर व राजपाल की टीम द्वारा मोहल्ला कडच्छ में एक धर्मशाला के पास से धर्मेंद्र उर्फ पिंका पुत्र जगपाल निवासी कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से *अवैध 72 देसी शराब के पव्वे* बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि धर्म नगरी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री