(चंद्र मोहन मल्होत्रा)
केदारनाथ। श्री केदारनाथ मंदिर पहु़चकर की पूजा अर्चना,आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण हुआ।
श्री केदारनाथ 5 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।
पूजा में शामिल हुए। आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण किया। जन सभा को भी संबोधित कर रहे हैं।
जिसका देशभर में सीधा प्रसारण हो रहा है।
इससे पहले आज प्रात: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि) श्री गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल व अन्य महानुभावों ने प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री केदारनाथ को रवाना हुए।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि
प्रधानमंत्री जी केदारनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा हुई।आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया। पुनर्निमार्ण कार्यों का अवलोकन किया। देश को संबोधित कर रहे है जिसका देशभर में सीधा प्रसारण हो रहा है। दोपहर बाद प्रधानमंत्री जी जौलीग्रांट हेतु रवाना हो जायेंगे।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत