मंगलौर।अपने आप को पत्रकार बता कर सिपाही के साथ बदतमीजी कर रोब झाड़ना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली का सिपाही किसी मामले को लेकर झबीरण गांव पहुंचा था। पास में ही रहने वाले एक युवक के साथ सिपाही की कहासुनी हो गई और युवक सिपाही पर पत्रकार होने का रोब झाड़ने लगा और सिपाही के साथ गाली गलौज कर बदतमीजी करने लगा।
इस बात को लेकर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई जिससे युवक की सारी हेकड़ी निकल गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया रवि उर्फ काला पुत्र विनोद कुमार निवासी झबीरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री