लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़ंजा कुतुबपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की।
हलीम पुत्र मिद्दू निवासी खड़ंजा कुतुबपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी इसरार पुत्र नूर हसन, नूर हसन पुत्र अली हसन से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते यह दोनों उसके घर गाली-गलौज करते हुए आए। जिन्हें मना करने पर यह दोनों वापस चले गए।
कुछ समय बाद अपने साथी अयूब पुत्र अली हसन, रियाज पुत्र अय्यूब तथा मेहरबान पुत्र नूर हसन निवासीगण खड़ंजा कुतुबपुर के साथ यह दोनों उसके घर का दरवाजा तोड़कर दोबारा से आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट आरंभ कर दी।जब उसका भतीजा मुंतजीर उसे बचाने के लिए आया तो उन्होंने उस पर भी जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।
इस दौरान शोरगुल तथा फायर की आवाज सुनकर सरफराज पुत्र यामीन, मुजफ्फर पुत्र शरीफ, मुस्तकीम पुत्र शब्बीर आदि गांव निवासियों के आ जाने से सभी लोग भाग गए।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मारपीट की नामजद तहरीर प्राप्त हो गई है, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती
सदन में विपक्ष ने 4 साल हंगामा किया, सुधरे नहीं तो 27 में जीरो आना तय: भट्ट