April 25, 2026

Pradhan Express

News Portal

घर से फरार नाबालिक लड़की को प्रेमी संग किया बरामद

घर से फरार नाबालिक लड़की को प्रेमी संग किया बरामद

लक्सर। मेन बाजार पुलिस द्वारा मोहल्ला लक्सरी से फरार नाबालिक लड़की को खानपुर मैं प्रेमी संग बरामद न्यायालय समक्ष पेश किया।
‘लक्सरी निवासी शमशाद ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि उसकी पुत्री 5 नवंबर को भी एक बार घर से चली गई थी जिसे 6 नवंबर को वापस घर ले आए थे। उसके बाद 15 नवंबर को एक बार फिर उनकी लड़की घर से गायब हो गई।जिसे आसपास संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर, पुलिस को तहरीर दी गई थी।

गुमशुदगी के दिन से ही पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी,एसआई प्रेम प्रकाश शाह प्रभारी चौकी मेंन बाजार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का-लड़की खानपुर बाजार में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कांस्टेबल अनूपमा के साथ प्रेम प्रकाश शाह ने खानपुर मैन बाजार से लड़के लड़की को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह पूर्व में वह फिरोज पुत्र मुजम्मिल निवासी खुर्रमपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर के साथ गई थी।लेकिन इस बार वह अपने प्रेमी अफसर पुत्र मुमताज निवासी गोवर्धनपुर के साथ गई थी, तथा दोनों एक रात प्रहलाद पुर में चुप कर रहे। लड़की ने बताया कि उसकी पिछले 3 वर्ष से अफसर के साथ दोस्ती चल रही है,और उन्होंने 1 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज भी कर रखी है, जिसकी दोनों के परिजनों को सूचना नहीं है।
पुलिस ने दोनों को न्यायालय समक्ष पेश किया।

news