नागल । बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में नागल गठबंधन पैलेस में विकास खण्ड स्तर पर संगोष्ठी एव उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।, जिसमें नागन विकास खण्ड के बहुसख्यक शिक्षको ने भाग लिया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि का सम्मान प्राप्त बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीष कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि डीबीटी कार्यक्रम के अंतरगत परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यपको की देख रेख में ही बच्चो की स्कूली वेश भूसा व पुस्तको के वितरण का कार्य होना चाहिए।
उन्होने शिक्षा समिति के सदस्यो एवं ग्राम प्रधानो से अपील करते हुये कहा कि वेअपनी देखरेख में योजना का धरातल पर क्रियान्वयन कराये तथा इस योजना को सफल बनाने का पूरा पूरा प्रयास करे। . इस अवसर पर ब्लाक नागल की ब्लाक प्रमुख चौ॰ संजना देवी ने कहा कि ग्रामिण स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिताओ को आयोजिन किया जाये तो ग्रामिण क्षेत्र के बच्चो को अपनी प्रतिभा तथा कौशल को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होने यह भी कहा कि गांव गाँव से अच्छी प्रतिभाओ का चयन करके,3 नके लिए जिला स्तर पर तक का मार्ग प्रशस्त किया जाये तथा उनके कोशल को निखारा जाये।
जिससे उन्हे एक अच्छा अवसर प्राप्त हो सके। . .कार्यक्रम में विकास अधिकारी सतीश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना ) अनीता सौनकर आदि ने भी अपने विचारो से सभी को प्रभावित किया। इस दौरान अजय चौधरी, प्रणव चौधरी, अवधेश शर्मा, केपी सैनी, अरविंद कुमार, अवधेश शर्मा, बाबूराम, नीरज शर्मा आदि तथा प्रबुद्ध शिक्षक गणो मे अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को सफलता प्रदान , ।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?