देहरादून । जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी 13 जिलों से प्रथम चयनित प्रतिभागियों का नेहरू युवा केन्द्र संगठन देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा 10 दिसंबर 2021 को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण निदेशालय तपोवन देहरादून में आयोजित किया जा रहा है अवगत कराया कि सभी 13 जिलों से चयनित प्रथम 13 प्रतिभागी भाग लेंगे। और भाषण प्रतियोगिता का विषय सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 25000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 10000 रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 5000 रूपये, नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार राशि 2,00000 लाख द्वितीय पुरस्कार राशि 1,00000 और तृतीय पुरस्कार राशि 50,000 दी जाएगी।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत