शहीद बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम का मुख्यद्वार।
तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश सहित उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। देशभर में लोग शहीद बिपिन रावत को अपनी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
बिपिन रावत के निधन पर हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नगर निगम हरिद्वार के मुख्य द्वार का नाम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति द्वार रखने की घोषणा की है। बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे। उनके निधन के बाद अब राज्य में शहीद स्मारक बनाने के साथ सड़कों और स्कूलों के नाम उनके नाम पर रखने की मांग भी होने लगी है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री