देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने आज उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सेना सभा उत्तराखंड में समाज हितों के लिए कार्य करेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी में वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे एवं उत्तराखंड में नरेंद्र मोदी सेना सभा को मजबूत संगठन बनाएंगे।
श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग के साथ वह पूर्व में भी कार्य कर चुके हैं और उनके कार्य शैली से वह प्रभावित हैं जिसके चलते हैं वह नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए विकास गर्ग का धन्यवाद करते हैं।
आगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड के 13 के 13 जिलों के अंदर वह जिला अध्यक्ष बनाकर पूरी कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रेषित करेंगे साथ ही प्रदेश स्तर जिला स्तर नगर स्तर कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी और हमारा एक ही मकसद होगा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा और राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग के हाथ को मजबूत किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान को नरेंद्र मोदी सेना सभा का प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बनाए जाने पर नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन कमल बंसल ने भी श्री चौहान को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि सत्येंद्र चौहान बहुत ही सुलझे हुए जुझारू व्यक्ति हैं और हमें उम्मीद है कि उत्तराखंड के अंदर वह संगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूती देते हुवे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती
सदन में विपक्ष ने 4 साल हंगामा किया, सुधरे नहीं तो 27 में जीरो आना तय: भट्ट