मंगलौर। कृषि बिल कानून की वापसी के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर एक साल से चल रहा सयुंक्त किसान मोर्चा के आंदोलन समाप्त हो गया है। देशभर के किसान आंदोलन स्थल से घर वापसी की ओर आने लगे है। किसानों की घर वापसी पर उत्तराखंड नारसन बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
सेकड़ो की संख्या बॉर्डर पहुंचे किसानों ने उत्तराखंड नारसन बॉर्डर से विजय यात्रा निकाली, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि किसानों के सामने सरकार ने घुटने टेक दिए कृषि बिल के काले कानून की वापसी से किसानों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शहीद हुए किसानों का बलिदान व्यर्थ नही गया और न किसान उनकी शहादत को भुला पायेगा।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री