देहरादून। भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। विकास गर्ग ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले भाजपा के एक मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन से जहां भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है, वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से प्रदेश भर में उनसे जुड़े लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
उन्होंने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से दिली लगाओ होने के कारण आज उनके आकस्मिक निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मोक्ष प्राप्ति की कामना की, और परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और धैर्य बनाएं रखने के लिए कहा।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री