देहरादून में राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह
मंगलौर।उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा 2022 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। भाजपा कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड की सियासत में दांव आजमाने में जुटी हुई है। जबकि प्रदेश में भाजपा भी मजबूती के साथ फिर से सरकार बनाने का दांवा कर रही है। प्रदेश में भाजपा को मजबूत दावेदारी के लिए खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तराखंड का दौरा कर विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके है।ऐसी स्थिति में कांग्रेस भी उत्तराखंड फ़तेह करने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हुई है।
प्रदेश की जनता के बीच आगामी 16 दिसम्बर को कांग्रेस के राहुल गांधी देहरादून जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ता व विधायकगण भी लगातार राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने में जुटे हुए है। उत्तराखंड में राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए मंगलौर कांग्रेस विधायक काजी निजामुदीन के आवास पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री पहुचे। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। युवा रोजगार के लिए दरदर की ठोकरे खा रहे है। लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?