मंगलौर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई नारसन का अध्यक्ष अरविंद शर्मा को चुना गया। उक्त निर्वाचन 2021 पर प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु जिला कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पंकज लोचन एवं मांगेराम एवं चुनाव अधिकारी सतपाल द्वारा कराया गया। चुनाव अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु किया गया।
तीनों पदों पर निर्विरोध अध्यक्ष अरविंद शर्मा मंत्री विवेक कुमार राठी कोषाध्यक्ष मासूम अली चुने गए। उक्त निर्वाचन में चयनित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। निर्वाचन में वीर सिंह, रोबिन कुमार, हरेंद्र मलिक, ज्योतिराम, तेजवीर, वसीम अहमद, संदीप कुमार, रविंद्र यादव, दिवाकर अग्रवाल, शमीम अहमद, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, विपुल कुमार, पवन कुमार आदि ने प्रतिभाग किया
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत