अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर बैठक का किया आयोजन
मंगलोर। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर कोतवाली मंगलौर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों के विषय मे जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा को लेकर काफी चिंतित है तथा अल्पसंख्यक समुदाय के हितों का हनन न हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहता है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी में वो पुलिस और प्रशासन की मदद ले सकते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से पुलिस का सहयोग करने की और क्षेत्र मैं शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की है। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी बात पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, चौकी प्रभारी मनोज कुमार, दीपक नेगी, अरविंद कुमार, नंदकिशोर, जफर, नरेंद्र सिंह राठी,शफी एडवोकेट अनीस अहमद, रियासत,ओम प्रकाश, अली हसन,इकरामुल्हक, नूर इलही,जुल्फिकार, गुलजार, दिलशाद, अनिल शर्मा, हारून आदि मौजूद रहे।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत