मंगलौर। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तम शुगर मिल प्रबंधन और नेशनल हाईवे अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उत्तम शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। किसानों ने उत्तम शुगर मिल के प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों को 12 से 14 घंटे तक मिल गेट पर खड़ा रहने देते हैं जिसकी वजह से किसानों की लंबी कतारें लग जाती हैं और नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड ना होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों ने अपनी जान गवाई है।
लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। किसानों ने कई बार नेशनल हाईवे मिल प्रबंधक से सर्विस रोड बनाए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तम शुगर मिल के गेट पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। किसानों के धरने की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। किसानो के धरने की सूचना पर नेशनल हाइवे ओर मिल प्रबंधन की अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही सर्विस लाइन बनाए जाने ओर किसानों का जल्द गन्ना तोले जाने के आश्वासन दिया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री