नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी,आप नेता ने किया समर्थन
देहरादून। नगर निगम रूडकी में मुख्य नगर अधिकारी और सहायक नगर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शहर में होर्डिंग लगाने का व्यापार करने वाले व्यापारी आज धरने पर बैठ गए है। उनके इस धरने को आम आदमी पार्टी के नेता दीपक लाखवान ने भी समर्थन दे दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने सिर्फ एक व्यापारी के साथ मिली भगत कर शहर में होर्डिंग लगाने का ठेका गुपचुप तरीके से उसे दे दिया है जबकि शहर में और भी बहुत से व्यापारी होर्डिंग लगाने का कार्य करते है जिन्हें ठेका देने की सुचना और जानकारी तक नहीं दी गई है। व्यापारियों का कहना है की उनके यहाँ पर बहुत से लोग कार्य करते है जिनके परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
आपको बता दे की शहर में होर्डिंग लगाने का कार्य करने वाले बहुत से व्यापारी आज नगर निगम पहुंचे जिसके बाद सहायक नगर अधिकारी और मुख्य नगर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इन व्यापारियों के द्वारा भ्रष्टाचार नहीं चलेगा जैसे नारे भी लगाए गए है और एक व्यापारी को दिया गया ठेका निरस्त करने की मांग की गई है। आरोप है की जिस व्यापारी को गुपचुप तरीके से होर्डिंग लगाने का ठेका दिया गया है उसका ठेका कुछ महीने पहले खत्म हो गया था।
चुनावी माहौल के चलते सभी व्यापारियों को नेताओं से होर्डिंग लगाने का कार्य मिल गया था जिस कारण सभी ने अपने अपने नेताओं के शहर में होर्डिंग लगवा दिए थे।व्यापारियों का आरोप है की दो दिन से उनके होर्डिंग जबरन उतारे जा रहे है और कहा जा रहा है की होर्डिंग लगाने का समय सिर्फ एक व्यापारी के लिए बढ़ा दिया गया है आरोप है की एक व्यापारी ने चुनाव को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेके का समय नियम विरुद्ध बढवा लिया है।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप