दो पशुशालाओं में अचानक लगी भयंकर आग से मचा हड़कंप
मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गाँव हबीबपुर तपोवन उर्फ खुवासपुर में बीती देर रात को दो पशुशालाओं में अचानक भयंकर आग लगने से तीन गाय व तीन बकरियों सहित 6 जिंदा मवेशीयों की भयंकर आग की चपेट आने बुरी तरह जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके चलते दो पशुशालाओं में अचानक लगी भयंकर आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि दो छप्परनुमा बनी पशुशालाओं में भयंकर आग की लपटें इतनी उठ रही थी कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो शायद एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके साथ ही छप्परनुमा बनी पशुशालाओं में पशुओं के लिए लगा हजारों रुपये का भूसा भी आग की चपेट में आकर खाक हो गया है। वहीं पीड़ित 6 जिंदा मवेशियों की भयंकर आग में जलकर हुई दर्दनाक मौत होने से गहरे सदमे में है और इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री