कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर हरिद्वार पुलिस सख्त
मनोज कश्यप, हरिद्वार
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर हरिद्वार पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस द्वारा हरिद्वार में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। नए साल के मौके पर भी सख्ती से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराया जाएगा। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों के बाहर सर्कल्स बनाकर सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराया जा रहा है।
हर की पौड़ी पर गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए श्री गँगा सभा के पदाधिकारियों से अपील की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नए साल के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगो के शामिल होने पर प्रतिबंध रहेगा। वही नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात भी उन्होंने कही है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत