नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्याकांड से सनसनी दो शव झाड़ियों में तो दो घर मैं पड़े मिले
नानकमत्ता। उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में ज्वेलर्स परिवार चार के लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद शवों को झाड़ी पर फेंक दिया गया जिसकी सूचना मिलने पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन के समय नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतकों की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है।
उधर जांच के दौरान ही पता लगा कि मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। इस तरह एक ही परिवार के चार लोगों को एक ही दिन मौत के घाट उतार दिया गया।
इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतकों का ब्यावरा भी निकालना शुरू कर दिया है। फोन सर्विलांस के माध्यम से दी पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया है और कहा है कि जल्दी पूरी घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत