बढ़ते कोरोना संक्रमण व नववर्ष के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी चमोली द्वारा थाना गोपेश्वर में C L G मेम्बर की ली गयी मीटिंग
चमोली। क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर द्वारा थाना गोपेश्वर में सोशल डिस्टेनसिंग को ध्यान में रखते हुए C.L.G. मेम्बर की मीटिंग ली गयी जिसमें टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा सभासदों मौजूद रहे, क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी को बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करने तथा कराने, कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने व नाईट कर्फ्यू के सम्बन्ध में जागरूक किया एंव कोरोना के इस दौर में पुलिस का सहयोग करें एवं कोविड-19 के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूकता फैलायें।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी को मास्क भी वितरीत किये गये व नशे के रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया इसके उपरांत आगामी नववर्ष व नववर्ष की पूर्व संध्या को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र रौतेला व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री