March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद (विकास गर्ग) ऋषिकेश।मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2021 को वादी राजेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गली नंबर 14 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत निर्मल आश्रम के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट कर लेने के दिया गया| लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-603/2021 धारा-392 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। उच्चाधिकारी गणों के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा 1- घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया 2- घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई 3-मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया 4- इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त पुराने एवं जेल से छूटे अपराधियों से पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया। उपरोक्त किए गए कार्यों से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर पुनः मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया| दिनांक 29 दिसंबर 2021 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को लूट की गई मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK14H9235 व एक मोबाइल फोन आईटेल कंपनी के साथ जयराम आश्रम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया| नाम पता अभियुक्त 1- सुजल जाटव पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र जाटव निवासी मकान नंबर 5 गली नंबर 2 जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून उम्र 21 वर्ष 2- ऋषि प्रसाद पुत्र भुलाई प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 2 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 20 वर्ष बरामदगी विवरण 1-मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK14H9235 2- मोबाइल फोन आईटेल कंपनी नोट- दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम 1- उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल 2- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी 3- कांस्टेबल सचिन कुमार

मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

 

ऋषिकेश।मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2021 को वादी राजेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गली नंबर 14 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत निर्मल आश्रम के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट कर लेने के दिया गया| लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-603/2021 धारा-392 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उच्चाधिकारी गणों के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा

1- घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया
2- घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई
3-मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया
4- इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त पुराने एवं जेल से छूटे अपराधियों से पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया।

उपरोक्त किए गए कार्यों से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर पुनः मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया|

दिनांक 29 दिसंबर 2021 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को लूट की गई मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK14H9235 व एक मोबाइल फोन आईटेल कंपनी के साथ जयराम आश्रम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया|

नाम पता अभियुक्त
1- सुजल जाटव पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र जाटव निवासी मकान नंबर 5 गली नंबर 2 जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून उम्र 21 वर्ष
2- ऋषि प्रसाद पुत्र भुलाई प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 2 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 20 वर्ष

बरामदगी विवरण

1-मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK14H9235
2- मोबाइल फोन आईटेल कंपनी

नोट- दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल
2- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
3- कांस्टेबल सचिन कुमार

news