बेहट पुलिस के हत्थे चढ़ा एक चोर
बेहट। कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक भरतवीर सिंह व हैड़ कांस्टेबिल अनिल च कुमार के साथ मिलकर
स्थानीय पेट्रोल पंप के पास चैटिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछाकर पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया ओर तलाशी ली तो उसके पास से चांदी की दो पाजेब व एक अंगुठी बरामद हुई।
चोरी का सामान बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकर्रम पुत्र अल्लारक्खा निवासी मौहल्ला इन्द्रा कालौनी कस्बा व थाना बेहट बताया। पुलिस ने पकडें गये व्यक्ती का चोरी की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय का कहना हैं कि अपराधी प्रवृति के किसी भी व्यक्ती को बख्शा नही जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत