20 मीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार,साथी फरार
लक्सर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी भिक्कमपुर द्वारा गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर शराब बनाने की भट्टी उपकरण समेत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस दौरान 200 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आदेशानुसार क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज ममगाई,और कांस्टेबल तरसेम सिंह, दीपक मंमगाई और राजेंद्र बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर गंगा पार खादर में अवैध कच्ची शराब बनाते हुए बबलू पुत्र जयसिंह को शराब की भट्टी उपकरण व 20 लीटर तैयार कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा साथी गुड्डू पुत्र मांगेराम दोनों निवासी जसपुर रंजीतपुर फरार होने में कामयाब रहा। इस दौरान पुलिस ने 200 लीटर लाहन भी नष्ट किया।
इस अवसर पर विक्रमपुर चौकी प्रभारी मनोज मंमगाई ने बताया कि अवैध शराब ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के नशे के कारोबार को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय समक्ष पेश किया, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री