हरिद्वार। स्पेशल टास्क फोर्स/एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा बरामद किया 155 ग्राम हीरोइन(फुटकर कीमत करीब 10 लाख) , 01अभियुक्त गिरफ्तार।
उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु STF द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01-01-2022 को 155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार IPS, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) का गठन किया गया है।
जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़/गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले में नियुक्त ADTF टीम द्वारा थाना पथरी हरिद्वार क्षेत्र मे कासमपुर गांव के पास ईदगाह तिराहे पर चैकिग करते हुए अभियुक्त शमीम अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष को 155 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह मुनाफे के लिए यह स्मैक बेचने का काम करता है। और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था ।
प्रभारी, एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें ।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत