हरिद्वारब। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में अज्ञात बदमाशों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक के साथ लूट का प्रयास किया गया। घटना करीब रात्रि 9:30बजे की है जब रावली महदूद स्थित फैशन स्टूडियो एंड मनी ट्रांसफर संचालक आशुतोष अपनी दुकान बंद कर अपने घर के लिए जा रहा था तभी पीछे से आए अचानक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चौहान मार्केट में आशुतोष को रोक कर बातचीत करने लगे इस दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक से पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया गया जिस में वह नाकामयाब है। इस दौरान बदमाशों के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए लेकिन बाइक सवार बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे।
रावली महदूद व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत चौहान ने बताया कि बीते वर्ष पहले भी मनी ट्रांसफर संचालक के साथ इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें गोली लगने से मनी ट्रांसफर संचालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी होगी।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक आशुतोष के साथ लूट करने का प्रयास किया गया ओर इस दौरान हवाई फायरिंग भी की है।उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है और इस मामले में अभी कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है शिकायत पत्र प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी हाल फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा