लक्सर। 356 वा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान सिख समुदाय ने बड़ी आस्था व विश्वास के साथ नगर भ्रमण कर एकता व आस्था का संदेश दिया।
‘हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर सरदार सुखविंदर सिंह उर्फ सोनी सिंह ने बताया कि शुगर मिल स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ शुरू हुआ जो 9 जनवरी को एक बड़े लंगर के साथ समापन होगा।
‘सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव पर नगर में नगर कीर्तन (एक जुलूस के रूप में)प्रारंभ हुआ, जोकि हरिद्वार रोड से होता हुआ मेन बाजार,लोको बाजार, सिमली, न्यू शिवपुरी, बालावाली तिराहा, फ्लाई-ओवर से होता हुआ सांय लगभग 7:00 बजे वापस शुगर मिल स्थित गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ।संगत द्वारा जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्प-वर्षा व पुष्पमालाओं द्वारा स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन में पंजाब से आई अखाड़ा पार्टी के करतब देखने के लिए नगर वासियों ने बेहद उत्साह दिखाया, महिलाओं द्वारा पंच प्यारों के आगमन के लिए मार्ग पर झाड़ू लगाकर अपने धर्म के प्रति अपनी आस्था का परीचय दिया गया।सिख समुदाय के सभी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया।शोभा यात्रा(नगर कीर्तन) का स्वागत करने वालों में सरदार हरभजन सिंह, सुखविंदर सिंह, ज्ञानी महेंद्र सिंह,कर्मजीत सिंह, अमरजीत सिंह,कुलदीप सिंह,रंजीत सिंह,पंकज मक्कड़, गुरनाम सिंह चीमा, जसवीर सिंह,सर्वजीत सिंह उर्फ राजू, हरनाम सिंह, सुशील शर्मा, राजू शर्मा, मुक्ति रानी, पूनम रानी, बलविंदर कौर, भूपेंद्र सिंह, अजय खंडेलवाल प्रबंधक शुगर मिल लक्सर,पंकज सक्सेना एसआर शुगर मिल लक्सर आदि शामिल रहे।
‘नगर कीर्तन में आपसी भाईचारा भी देखने को मिला बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा