पुलिस ने चरस तस्कर किया गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए की चरस बरामद
चमोली। अवैध नशे के विरुद्ध चमोली पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, चरस तस्कर आये गिरफ्त में, बरामद की गई 01 किलो 500 ग्राम चरस।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के नेतृत्व/ दिशा-निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों के तस्करों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.01.2022 को विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना थराली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 चरस तस्कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹ 2,25,000/- की 01 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 02/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहासों की जानकारी जुटाई जा रही है ।
कुछ दिवस पूर्व एसपी चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा चमोली जिले की कमान संभाली गई थी तथा मादक पदार्थों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों से संबंधित तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही को अपनी प्राथमिकता में गिनाते हुए अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जनपद के थानाध्यक्षों को इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
नाम पता अभियुक्त
1- बलबीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हिमनी घेस (712 ग्राम अवैध चरस)
2- मुकेश दानू पुत्र आलम निवासी हिमनी घेस (788 ग्राम अवैध चरस)
पुलिस टीम
01:- बृजमोहन राणा (थानाध्यक्ष)।
02:-उ0नि0 सुमित बंदूनी
03:- कां0 कृष्णा भंडारी
04:- कांस्टेबल अजय मोहन
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?