बेहट । कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात्रि गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में अस्लाह व एक पिकअप गाड़ी बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए तीनों व्यक्तियों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार उप निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा, कॉन्स्टेबल अंकित तोमर, सतीश कुमार एवं विपिन कुमार शाकुंभरी रोड पर बीती रात्रि गश्त पर थे।
इस दौरान उन्हें शाकम्भरी गेट के पास एक पिकअप गाड़ी के साथ तीन व्यक्ति संदिग्थ अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्धों की तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस को उनके पास से एक अवैध रिवाल्वर 32 बोर,दो जिन्दा कारतूस, एक अवैध चाकू एक लाठी तथा एक पिकअप गाड़ी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम तासीन पुत्र यासीन, वसीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला महाजनान कस्बा व थाना बेहट व वशीम पुत्र रशीद निवासी लोहरान कस्बा व थाना बेहट बताए है। पुलिस ने पकडें गये तीनों व्यक्तियों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय का कहना हैं कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?